Kashi की आध्यात्मिक धरा एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। असि क्षेत्र स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भव्य शिलान्यास आगामी 1 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर स्वामी शंकरविजयेंद्र सरस्वती अपने कर-कमलों से शिला पूजन कर मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
ट्रस्ट (Kashi) की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में सचिव शैलेश त्रिपाठी और न्यासी डॉ. संजीव राय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे से होगी, जो 11:00 बजे तक चलेगी। शिलान्यास के उपरांत जगद्गुरु शंकराचार्य श्रद्धालुओं को आशीर्वचन भी देंगे।
मातृशक्ति की कलश यात्रा बनेगी आकर्षण का केंद्र
इस आयोजन की खास बात होगी मातृशक्ति द्वारा निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर मंदिर परिसर तक पहुंचेंगी। यह यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि काशी (Kashi) की जीवंत सांस्कृतिक परंपरा को भी दर्शाएगी।
Kashi में प्रबुद्धजन की होगी सहभागिता
कार्यक्रम में काशी के संत-महात्मा, विद्वान और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। काशी विद्वत परिषद (Kashi) के पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। साथ ही, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 108 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को शंकराचार्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, यह जीर्णोद्धार केवल संरचना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि काशी की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को और अधिक भव्य स्वरूप देने का प्रयास होगा। आयोजकों ने काशीवासियों और देशभर के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन (Kashi) में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पावन कार्य के साक्षी बनें।

