Mau: जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पालतू कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच कुसुम्हा-बसारथपुर के पास हुआ। स्कॉर्पियो (JH 21G3927) अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन (Mau) में जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर (BR 28GB2171) से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार सभी लोग फंस गए।
Mau: मृतकों की पहचान
मृतकों में गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव (53), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, पुत्र कृतार्थ श्रीवास्तव (27) शामिल हैं। इनके साथ वाहन चला रहे बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र निवासी चालक पुरुषोत्तम कुमार (28) और दूसरा चालक रविन्द्र/नितीश (20) की भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि परिवार हाल ही में रांची में अपनी बेटी की शादी संपन्न कराकर घर लौट रहा था। शादी की खुशियों के बाद यह सफर उनके लिए आखिरी साबित हुआ।
प्रारंभिक जांच (Mau) में सामने आया है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को निकालने में पुलिस और फॉरेंसिक टीम को करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सुबह लगभग 5 बजे सभी शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस (Mau) ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल कराया गया। साथ ही हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

