Sonbhadra में बड़ा हादसा: बारात से लौट रही कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले (Sonbhadra) में शनिवार भोर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर राबर्ट्सगंज के पास लोढ़ी स्थित भेलाही बंधा के समीप बारात से लौट रही एक जायलो कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस भीषण हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नीतीश यादव (25), जितेंद्र चौधरी (22) और दिलीप पासवान (22) के रूप में हुई है। तीनों युवक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और एक साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

चार लोग घायल, चालक की हालत गंभीर

हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें चालक छोटेलाल साहनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल (Sonbhadra) में चल रहा है।

Sonbhadra: बारात से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चोपन क्षेत्र के कन्हौरा गांव से बारात रायपुर थाना क्षेत्र (Sonbhadra) के पवनी गांव गई थी। शादी समारोह से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। कार में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे। प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे (Sonbhadra) ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दिलीप अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियां छोड़ गए, नीतीश का एक साल का बेटा है और जितेंद्र की शादी एक साल पहले हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles