Varanasi: दालमंडी क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने 187 प्रभावित मकानों में से 65 भवनों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में भवन स्वामियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने मकान का स्वीकृत नक्शा (मैप) प्रस्तुत करें। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस मिलने के बाद गुरुवार को 9 भवन स्वामी वीडीए कार्यालय पहुंचे और अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। उनका कहना था कि अधिकांश मकान काफी पुराने हैं, इसलिए उनके पास स्वीकृत नक्शे उपलब्ध नहीं हैं। इस दौरान अधिकारियों और भवन स्वामियों (Varanasi) के बीच तीखी बहस भी हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।
मुआवजा और रजिस्ट्री का काम जारी
वहीं लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से अब तक 187 में से 47 मकानों की रजिस्ट्री (Varanasi) पूरी कर ली गई है और लगभग 33 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है।
Varanasi: कई मकान पहले ही हो चुके ध्वस्त
परियोजना के तहत अब तक 15 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि अन्य पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना (Varanasi) के तहत करीब 650 मीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल स्थानीय लोगों के सामने अपने घरों और दस्तावेजों को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

