Varanasi: एक चिंगारी से 20 झुग्गियां जलकर राख, धमाकों से दहला इलाका; छात्रा की सूझबूझ से पहुंची मदद

Varanasi: जैतपुरा थाना क्षेत्र के बघवानाला स्थित मौर्या बस्ती में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से करीब 20 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी विकराल थी कि करीब पांच किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया, जिससे आसपास के लोग सहम गए।

जानकारी के अनुसार, बस्ती के बीच स्थित जमीन पर बनी झुग्गियों (Varanasi) में अचानक आग लग गई। यहां पश्चिम बंगाल के रहने वाले मुराद शेख, कासिम शेख, जमाल, बुद्धू समेत करीब 20 परिवार रहते थे। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।

प्लास्टिक और कबाड़ से बढ़ी आग की तीव्रता

बताया जा रहा है कि बस्ती में रहने वाले लोग कूड़ा बीनने का काम करते थे और झुग्गियों में प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील सामान का भारी भंडारण था। इसी कारण आग तेजी से फैल गई और घना धुआं उठने लगा, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई।

Varanasi: मौके पर पहुंची पुलिस-फायर टीम

आग लगने के तुरंत बाद गाजीपुर निवासी छात्रा खुशी खरवार, जो यहां किराए पर रहकर पढ़ाई करती हैं, ने पुलिस और फायर सर्विस को फोन कर घटना (Varanasi) की जानकारी दी और लोकेशन साझा की। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

आग करीब दो घंटे तक भयानक रूप से जलती रही। इस दौरान झुग्गियों में रखे 10 से अधिक छोटे गैस सिलेंडरों में धमाके भी हुए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। दमकल कर्मियों (Varanasi) ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि बस्ती में रहने वाले सभी लोग पश्चिम बंगाल में मतदान के लिए गए हुए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस (Varanasi) आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि एक छोटी चिंगारी से यह आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles