Varanasi: छात्रों के लिए बड़ी पहल, क्वींस कॉलेज में 22 अप्रैल को पुस्तक मेला, सस्ते दाम पर मिलेंगी NCERT किताबें

Varanasi: यूपी बोर्ड के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को राहत देने के लिए 22 अप्रैल को शहर के पीएम श्री राजकीय क्वींस कालेज परिसर में एक विशेष पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में छात्रों को निर्धारित दरों पर एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) भोलेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, इस मेले के आयोजन की जिम्मेदारी शासन स्तर (Varanasi) पर चयनित तीन एजेंसियों को दी गई है, जो अपने-अपने स्टॉल लगाएंगी। मेले में कुल 32 प्रकार की किताबें उपलब्ध रहेंगी। आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

दरअसल, हाल ही में यह शिकायतें सामने आई थीं कि कुछ स्कूलों में छात्रों को अनधिकृत और महंगी किताबें बेची जा रही हैं, जिनकी कीमतें निर्धारित दरों से 149% से 361% तक अधिक थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए यूपी बोर्ड (Varanasi) के सचिव भगवती सिंह ने 4 अप्रैल को किताबों की सूची और मूल्य जारी किए थे, साथ ही स्कूलों के निरीक्षण के भी निर्देश दिए थे।

varanasi: छात्रों की सुविधा के लिए अलग स्टॉल

क्वींस कॉलेज (Varanasi) के प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि छात्रों को किताबें खरीदने में किसी तरह की असुविधा न हो।

इस बार एनसीईआरटी की किताबों में एक खास बदलाव किया गया है। हर किताब के कवर पेज पर सात अंकों का अल्ट्रा वायलेट फ्लोरोसेंट लाल रंग का सीरियल नंबर छपा होगा। यह नंबर किताब की असलियत की पहचान करेगा। जिन किताबों पर यह नंबर नहीं होगा, उन्हें अनधिकृत माना जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles