महामना की बगिया कहे जाने वाले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के सेमिनार कॉम्प्लेक्स में ‘खुशी की उड़ान’ संस्था द्वारा ‘खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महामना को माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ तुलसी पौधे में जल अर्पित कर की गई।
BHU: देशभर से आए प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
इस आयोजन (BHU) में देश के विभिन्न जनपदों से चयनित उन व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, कला और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे कर्मयोगियों को पहचान दिलाना और उन्हें एक साझा मंच प्रदान करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि ‘खुशी की उड़ान’ संस्था लंबे समय (BHU) से सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत है और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम (BHU) का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे, वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानक सदस्य अम्बरीश सिंह भोला, श्रीकुल पीठाधीश्वर सचिंद्र नाथ जी महाराज, मैक्सवेल ग्रुप के डॉ. कृष्णानंद पांडेय तथा संस्था की अध्यक्षा एडवोकेट सारिका दुबे के करकमलों से हुआ।
समारोह के दौरान आयोजकों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद, नारी सशक्तिकरण और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम (BHU) का संचालन डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने किया। इस अवसर पर पंडित शिवदत्त द्विवेदी, डॉ. ऋचिक त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत अग्रहरि, अन्नपूर्णा दुबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

