UP: स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब जीरों बैलेंस पर भी तुरंत नहीं कटेगी बिजली

UP: प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए स्मार्ट मीटर व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार ने निर्णय लिया है कि अब जीरो बैलेंस होने पर भी उपभोक्ताओं की बिजली तुरंत नहीं काटी जाएगी। साथ ही, नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (UP) के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उन्हें 15 दिन की कन्वर्जन अवधि और उसके बाद 30 दिन तक अतिरिक्त राहत दी जाएगी। इस तरह कुल 45 दिनों तक उनका बिजली कनेक्शन सुरक्षित रहेगा और इस अवधि में बिजली नहीं काटी जाएगी।

जीरो बैलेंस पर भी मिलेगी राहत

नई व्यवस्था के तहत जीरो बैलेंस की स्थिति में भी अधिकतम तीन दिन तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। इसके अलावा, दो किलोवाट तक के कनेक्शन (UP) वाले उपभोक्ताओं को 200 रुपये तक की खपत पर भी बिजली नहीं काटी जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिलेगी।

उपभोक्ताओं (UP) को समय रहते सूचना देने के लिए पांच-स्तरीय एसएमएस अलर्ट सिस्टम लागू किया गया है। इसमें बैलेंस 30 प्रतिशत और 10 प्रतिशत होने, बैलेंस समाप्त होने, डिस्कनेक्शन से एक दिन पहले और कनेक्शन कटने के बाद संदेश भेजे जाएंगे, ताकि उपभोक्ता समय पर रिचार्ज कर सकें।

UP: छुट्टी के दिन नहीं कटेगी बिजली

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में किसी भी स्थिति में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

ऊर्जा विभाग ने गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित (UP) करने के निर्देश दिए हैं। ट्रांसफार्मर बदलने, ढीले तारों और स्पार्किंग जैसी समस्याओं को तत्काल ठीक करने पर जोर दिया गया है।

सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट चुके हैं, उनसे संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उपभोक्ता संतुष्टि (UP) को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए हर स्तर पर जवाबदेही तय करने की बात कही गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles