Varanasi: घर से 40 लाख की चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 25-25 हजार के थे इनामी शत-प्रतिशत गहने बरामद

Varanasi: कमिश्नरेट वाराणसी की लंका थाना पुलिस ने घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने वाली बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए गहने शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।

यह सफलता पुलिस आयुक्त (Varanasi) के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत मिली है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

Varanasi: घटना के समय गांव गए थे दंपति

घटना 5 अप्रैल 2026 को सामने आई, जब पीड़ित ने थाना लंका में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 31 मार्च को अपने पैतृक गांव (रोहतास) गए थे।

4 अप्रैल को लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट (Varanasi) का ताला सही था, लेकिन अंदर का ताला टूटा हुआ था। घर के ऊपरी कमरों में रखी अलमारी और बक्सों को तोड़कर चोरों ने पुश्तैनी गहनों समेत लाखों का सामान पार कर दिया था।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार सर्विलांस और जांच (Varanasi) के बाद 17 अप्रैल को पुलिस टीम ने काशीपुरम कॉलोनी, सीर गोवर्धनपुर इलाके में बबूल के पेड़ के पास से दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—

  • मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी (38), निवासी बजरडीहा
  • रेयाज अकरम (27), निवासी बजरडीहा

दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सोने-चांदी के गहनों का जखीरा बरामद

पुलिस (Varanasi) ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • 4 हार और 1 मंगलसूत्र
  • 2 कंगन और 4 झुमके
  • 4 अंगूठियां और 11 टप्स
  • 3 लॉकेट, 2 माथा बेंदी, 1 नथ, 1 चेन
  • चांदी की पायल, पैजनी, बिछिया, सिक्के सहित अन्य जेवर

पुलिस के मुताबिक, चोरी गए गहनों की पूरी बरामदगी कर ली गई है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले में थाना लंका (Varanasi) में मुकदमा संख्या 0163/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3), 305(A) और 317(2) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

इस पूरे ऑपरेशन को थाना लंका (Varanasi) के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार सहित कई पुलिसकर्मी और सर्विलांस सेल के सदस्य शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और मेहनत से इस बड़ी चोरी का सफल खुलासा संभव हो पाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles