Varanasi: जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी मीरापुर बसही इलाके में सोमवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर विधिक कार्रवाई शुरू की।
किराए के मकान में अकेले रह रहा था युवक
पुलिस (Varanasi) जांच में मृतक की पहचान कुलदीप कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार, निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है। वह वर्तमान में शिवपुर क्षेत्र के नवलपुर, मीरापुर बसही में किराए के मकान में अकेले रह रहा था। मकान मालिक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
Varanasi: पंखे से लटककर दी जान
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने कमरे में पंखे से सफेद रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम (Varanasi) को भी मौके पर बुलाया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस (Varanasi) के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इलाके में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

