Varanasi: चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Varanasi: जानिए पूरी घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उगापुर नहर के पास धौरहरा गांव निवासी संजय मिश्रा उर्फ संजू (पुत्र संत कुमार मिश्रा) शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल से दवा लेने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो सवार हमलावरों (Varanasi) ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि शिवा सिंह, ठल्लू सिंह समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही संजय के भाई राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें थाने ले गए, जहां तहरीर दी गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Varanasi) ले गए, जहां से चिकित्सकों ने दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक, यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम है। बताया गया कि गांव में एक राजभर परिवार को पानी देने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विपक्षी पक्ष संजय के परिवार को सबमर्सिबल (Varanasi) से पानी देने से रोकता था, लेकिन वे लगातार पानी देते रहे। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी थी, जिसे स्थानीय स्तर पर सुलझाया गया था।
मृतक संजय मिश्रा का परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों में था। उनकी पत्नी का लगभग 12 वर्ष पहले बीमारी से निधन हो चुका है। उनके दो बेटे—समर (19) और जीत (14)—अब पूरी तरह पिता के साये से भी वंचित हो गए हैं, जिससे परिवार पर गहरा संकट आ गया है।
पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर शिवा सिंह, ठल्लू सिंह और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल (Varanasi) का निरीक्षण किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

