CM Yogi का काशी दौरा: काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बच्चों और दुकानदारों से किया संवाद

CM Yogi ने अपने दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान शनिवार सुबह आध्यात्मिक आस्था के प्रमुख केंद्रों में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले ‘काशी कोतवाल’ माने जाने वाले काल भैरव मंदिर पहुंचकर माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर से बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आसपास के दुकानदारों और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम के सहज और आत्मीय व्यवहार से लोग खासे उत्साहित नजर आए और सभी ने उनका अभिवादन किया।

CM Yogi: बाबा का किया षोडशोपचार पूजन

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन और अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की समृद्धि तथा लोकमंगल की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया, जिस पर पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंज उठे।

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक नीलकंठ तिवारी, सुशील सिंह और अवधेश सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री (CM Yogi) शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles