Varanasi में दर्दनाक हादसा: मदरसे के कम्युनिटी हॉल में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेवड़ी तालाब स्थित एक मदरसे के कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर तीन मंजिल नीचे गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कम्युनिटी हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान लोग लगातार लिफ्ट (Varanasi) का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी बीच दो युवक नीचे जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए, तभी अचानक लिफ्ट ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार से नीचे जा गिरी। तेज धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और लिफ्ट में फंसे युवकों को बाहर निकाला।

Varanasi: एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

हादसे में आसिफ आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हसनैन रज़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भावुक दृश्य देखने को मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम (Varanasi) मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के अनुसार, लिफ्ट गिरने के कारणों की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में लिफ्ट के रखरखाव और तकनीकी खामियों की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लिफ्ट (Varanasi) की सर्विसिंग, सुरक्षा मानकों और संचालन व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles