Sonbhadra: जिले के घोरावल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई है, जहां कथित प्रेम-प्रसंग के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
मृतक की पहचान चंदौली निवासी 50 वर्षीय कुंवार मौर्या के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, 22 मार्च को वह अपने ड्राइवर के साथ सोनभद्र (Sonbhadra) पहुंचे थे और कथित तौर पर अपनी परिचित महिला लीलावती के घर ठहरे थे। आरोप है कि उसी दौरान महिला (Sonbhadra) ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच डाली और बेरहमी से उनकी जान ले ली।
ड्राइवर के खुलासे से सामने आई सच्चाई
इस पूरे मामले का खुलासा मृतक के ड्राइवर रोहित ने किया। उसने बताया कि घटना की रात उसे जगाकर बताया गया कि हत्या कर दी गई है। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाकर शव ठिकाने लगाने में सहयोग करने को मजबूर किया।
ड्राइवर के मुताबिक, शव को कार की डिग्गी में रखकर सभी आरोपी सिरसा डैम (Sonbhadra) पहुंचे। वहां शव को पत्थरों से बांधकर गहरी खाई में फेंक दिया गया, ताकि कोई सबूत न बचे।
Sonbhadra: डर के बाद सामने आया सच
घटना के बाद ड्राइवर को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके चलते वह कुछ दिनों तक खामोश रहा। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने चंदौली लौटकर मृतक के परिजनों को पूरी घटना (Sonbhadra) की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सर्च ऑपरेशन चलाया और डैम से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मुख्य आरोपी महिला, उसका पति और भांजा फरार हैं।
पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

