Varanasi: स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, कहा- शंकराचार्य ने महिलाओं को किया है शर्मसार

Varanasi: 10 लाख हिन्दू लड़कियों का विवाह मुस्लिम घरों में करा दिया गया… ये बयान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने दिया। अब उनके इस बयान के चलते वह एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए है। इसे लेकर वाराणसी की महिलाओं में बेहद आक्रोश देखा जा रहा है। वाराणसी के दलित महिला परिषद की महिलाओं ने लमही के मुंशी प्रेमचन्द स्मृति द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया।

इससे पहले महिलाओं ने परिषद् की नेता खुशी रमन के नेतृत्व में मुंशी प्रेमचंद स्मारक से प्रेमचन्द स्मृति द्वार तक (Varanasi) आक्रोश मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां, भिंची हुई मुट्ठी, ड्रम की आवाज पर “स्वामी ने झूठ बोला” और “स्वामी के खातों की जांच हो” जैसे नारे लगाती दलित बेटियों ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। वहीं महिलाओं ने पोस्टर पर शंकराचार्य की तस्वीर लगाकर उसे क्रॉस भी किया।

Varanasi: महिलाओं में देखने को मिली गहरी नाराजगी

महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरकार को पलट देना चाहते हैं और आरएसएस को बदनाम कर सेकुलर दलों की तरह हिन्दू धर्म और दलित बेटियों (Varanasi) को बदनाम करना चाहते हैं। इसलिए स्वामी ने बड़े समाज सुधारक एवं विचारक इन्द्रेश कुमार पर यह आरोप लगाया कि इन्द्रेश कुमार ने 10 लाख हिन्दू बेटियों का विवाह मुसलमानों के घर करवा दिया। इस बयान के बाद इन्द्रेश कुमार ने स्वामी की बात को झूठा करार दिया। यह मामला सामने आते ही महिलाओं में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।

दलित महिला परिषद (Varanasi) को समर्थन देने पहुंची डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि स्वामी को एक समाज सुधारक के बारे में इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। 10 लाख की शादी हो रही थी तो स्वामी चुप क्यों थे ? विरोध करते, झूठ बोलकर स्वामी को कुछ नहीं मिलेगा सिवाय रुसवाई के। अभी आंदोलन और तेज होगा। जो भी  महिलाओं के खिलाफ बोलेगा, हम उसकी मजम्मत करेंगे। महिलाएं कोई भेड़ बकरी नहीं हैं स्वामी, जो जहां चाहे विवाह करा दें।

झूठ तो एक बच्चा भी पकड़ लेगा। अभी आगे क्या गजब ढायेगा, यह तो बहुत मालूम नहीं, लेकिन ड्रम बजाकर बिगुल फूंका गया है तो महिलाएं पीछे नहीं हटेंगी। इस झूठ को अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगी।

उधर सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि स्वामी का झूठ बेनकाब हो गया है। अब हो सकता है कि स्वामी अपने गुंडों से दलित महिलाओं की नेताओं पर हमला करवाये या फिर इनके खिलाफ झूठा चरित्रहनन (Varanasi) का आरोप लगाए।

वहीं प्रदर्शन में शामिल महिलाओं (Varanasi) ने कहा है कि कोई हो, अगर कोई हमारे गुरुदेव के खिलाफ बोलेगा तो उसके खिलाफ सड़क पर आन्दोलन होगा। जिनको बदनाम किया स्वामी ने उनका नाम बताए। उन्होंने आगे यह भी कहा कि आजाद भारत मे महिलाओं को बदनाम करने वाले को माफ नहीं किया जा सकता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles