Sonbhadra: जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक तालाब में किशोरी का शव तैरता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, रोबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र (Sonbhadra) के कैथी गांव की रहने वाली 17 वर्षीय मोनिका, पुत्री रमेश बियार, का शव बुधवार शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने तालाब में देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
Sonbhadra: शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं (Sonbhadra) को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

