IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग का 2026 सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है और इसके लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बार लीग में कुछ बड़े क्रिकेट सितारे नजर नहीं आएंगे। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने IPL से संन्यास ले लिया है, जबकि कुछ ने ऑक्शन से नाम वापस ले लिया या उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा।
ऐसे में IPL 2026 का सीजन इन स्टार खिलाड़ियों के बिना खेला जाएगा।
1. Andre Russell
वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने IPL से संन्यास का फैसला कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कई मैच जिताने वाले रसेल अब टीम के साथ पावर कोच की भूमिका में नजर आएंगे।
2. Ravichandran Ashwin
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद IPL को भी अलविदा कह दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका लंबा और सफल सफर रहा है।
3. Moeen Ali
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को CSK ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने IPL ऑक्शन से नाम वापस ले लिया और पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया।
4. Faf du Plessis
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी इस सीजन IPL में नहीं दिखेंगे। खराब फॉर्म और रिलीज होने के बाद उन्होंने ऑक्शन में हिस्सा नहीं लिया।
5. Glenn Maxwell
ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी IPL से ब्रेक लेने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद उन्होंने ऑक्शन में भाग नहीं लिया।
IPL 2026 में भले ही इन दिग्गजों की कमी महसूस होगी, लेकिन नए और युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा।
ALSO READ – SI भर्ती के विवादित सवाल पर काशी में विरोध, ‘पंडित’ शब्द के इस्तेमाल पर विप्र समाज का प्रदर्शन

