अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी के आरोपों को लेकर प्रदेश की राजनीति के बीच अब Varanasi में पोस्टर वॉर भी शुरू हो गया है। शहर के लहुराबीर से कचहरी मार्ग तक समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए पोस्टरों ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। पोस्टरों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धनुष-बाण के साथ दर्शाया गया है।
पोस्टरों पर लिखा गया है, “राम मंदिर में जो चोरी करेगा, अखिलेश यादव का धनुष उसे धराशायी करेगा।” पोस्टर के बैकग्राउंड में अयोध्या स्थित राम मंदिर की तस्वीर लगाई गई है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर भी प्रकाशित की गई है। पोस्टर (Varanasi) में अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
Varanasi: सपा नेताओं ने लगाए पोस्टर
जानकारी के अनुसार ये पोस्टर सपा नेता मनोज यादव उर्फ गोलू और शुभम यादव की ओर से लगवाए गए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर लगाए गए इन पोस्टरों ने राहगीरों के साथ-साथ राजनीतिक दलों का भी ध्यान आकर्षित किया है।
पोस्टर लगाने वाले नेताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य धर्म के नाम पर होने वाली कथित वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना है। उनका आरोप है कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। सपा नेताओं (Varanasi) का यह भी दावा है कि विपक्ष द्वारा लगातार मुद्दा उठाए जाने के बाद ही मामले में जांच और एफआईआर जैसी कार्रवाई हुई।
राम मंदिर चंदा विवाद के बीच तेज हुई सियासत
राम मंदिर के कथित चंदा विवाद को लेकर पहले से जारी राजनीतिक बयानबाजी (Varanasi) अब पोस्टरों तक पहुंच गई है। वाराणसी में लगाए गए इन पोस्टरों ने इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।
फिलहाल, अयोध्या के कथित चंदा विवाद के साथ-साथ वाराणसी का यह पोस्टर वॉर भी प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

