Varanasi में सड़क हादसे के बाद हंगामा, युवक की मौत पर ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्का जाम, घंटों तक बाधित रहा आवागमन

Varanasi: राजातालाब थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव को लोगों ने मतलदेई चौराहे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, राजातालाब थाना क्षेत्र के पयागपुर गांव के सामने पंचकोशी मार्ग (Varanasi) पर एक मैजिक वाहन ने बाइक सवार बनारसी विश्वकर्मा को टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

शव रखकर सड़क पर बैठ गए ग्रामीण

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने शव को मतलदेई चौराहे पर रखकर सड़क जाम कर दी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार (Varanasi) को आर्थिक सहायता और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही राजातालाब थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान मतलदेई चौराहे (Varanasi) पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला।

Varanasi: आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन

काफी देर तक चली वार्ता के बाद अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई और हरसंभव सरकारी सहायता (Varanasi) का भरोसा दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए तथा चक्का जाम समाप्त कर दिया।

इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच जारी है और दोषी वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles