Varanasi एयरपोर्ट से ‘हब एंड स्पोक’ सेवा शुरू, अब दिल्ली के जरिए दुनिया से जुड़ेगा पूर्वांचल; मंत्री ने यात्रियों को दिए बोर्डिंग पास

पूर्वांचल की हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देते हुए Varanasi के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर से गुरुवार को एयर इंडिया की ‘हब एंड स्पोक’ विमान सेवा का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने चार यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान कर इस नई सेवा की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विपिन कुमार, एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, मंत्रालय के अपर सचिव पुनीत कंसल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Varanasi से शुरू हुई ऐतिहासिक पहल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि वाराणसी की पवित्र धरती से शुरू हुई यह पहल भारतीय विमानन इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगी। उन्होंने कहा कि काशी (Varanasi) की हवा, मिट्टी और हर कण में भगवान शिव की शक्ति का आशीर्वाद महसूस होता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई यह योजना देश को वैश्विक विमानन केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

दिल्ली हब के जरिए दुनिया तक आसान पहुंच

नई व्यवस्था के तहत वाराणसी (Varanasi) से दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को वहां से यूरोप, उत्तरी अमेरिका, खाड़ी देशों, दक्षिण-पूर्व एशिया समेत दुनिया के अनेक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक बेहतर और निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे पूर्वांचल के यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे।

12 वर्षों में विमानन क्षेत्र में बड़ा विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारतीय विमानन क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। वर्ष 2014 में देश में जहां केवल 74 हवाई अड्डे थे, वहीं आज उनकी संख्या 160 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इतनी कम अवधि में विमानन क्षेत्र का ऐसा विस्तार दुनिया के लिए भी आश्चर्य का विषय है और यात्रियों की संख्या भी लगभग दोगुनी हो चुकी है।

क्षेत्रीय शहरों को मिलेगा वैश्विक नेटवर्क

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरीश ने बताया कि हब एंड स्पोक मॉडल का उद्देश्य क्षेत्रीय शहरों (Varanasi) को देश के प्रमुख विमानन केंद्रों से जोड़कर यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, कम ट्रांजिट समय और व्यापक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण वाराणसी को वैश्विक नेटवर्क से जोड़ना एयर इंडिया की रणनीति का अहम हिस्सा है।

पर्यटन और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

वाराणसी एयरपोर्ट (Varanasi) के निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से पूर्वांचल की अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी। इससे पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है। उन्होंने इसे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम में एयरपोर्ट (Varanasi) अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सीआईएसएफ, एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। सभी ने इस नई सेवा को वाराणसी और पूर्वांचल को वैश्विक विमानन नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles