Varanasi: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए वाराणसी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शहर के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने दालमंडी, चौक, रमापुरा, गिरिजाघर, आदमपुर और नवनिर्मित ओवरब्रिज क्षेत्र में पैदल गश्त कर जुलूस मार्ग, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, ताजिया कमेटियों और आयोजकों से संवाद कर प्रशासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की अपील की। इसके अलावा आशापुर और लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में भी ताजिया जुलूस के पारंपरिक मार्ग, यातायात व्यवस्था, वैकल्पिक रूट और सुरक्षा इंतजामों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
नई परंपरा और नए रूट पर पूरी तरह रोक
पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी (Varanasi) ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस वर्ष किसी भी नई परंपरा अथवा नए मार्ग से ताजिया जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी जुलूस केवल पूर्व निर्धारित और पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएंगे। साथ ही ताजियों की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट निर्धारित की गई है।
प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि जुलूसों में डीजे, ढोल-ताशा और अन्य ध्वनि उपकरणों की आवाज 45 से 55 डेसिबल की निर्धारित सीमा के भीतर ही रहेगी। किसी भी प्रकार के भड़काऊ या सांप्रदायिक माहौल (Varanasi) बिगाड़ने वाले गीत बजाने पर आयोजकों और डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Varanasi: अराजक गतिविधियों पर प्रतिबंध
प्रशासन ने साफ किया है कि मोहर्रम जुलूस(Varanasi) के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, करतब, भड़काऊ नारेबाजी या किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रत्येक ताजिया के लिए उत्तरदायी समिति का गठन अनिवार्य होगा, जिसकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जुलूसों की निगरानी ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से की जाएगी। पुलिस बल बॉक्स फॉर्मेशन में तैनात रहेगा, जबकि आयोजकों (Varanasi) को पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताजिया स्थलों पर भी स्वयंसेवकों की निगरानी व्यवस्था और यथासंभव सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी गई है।
सोशल मीडिया पर विशेष नजर
प्रशासन (Varanasi) ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक सूचना, सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले पोस्ट, शस्त्र प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, पैरामिलिट्री फोर्स और विशेष बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी रूट डायवर्जन योजना भी लागू रहेगी।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी नागरिकों से मोहर्रम के दौरान शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द (Varanasi) बनाए रखने की अपील की है।

