Gorakhpur के बांसगांव थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि नाबालिग छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।
Gorakhpur के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार तड़के करीब तीन बजे दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और तीन वर्षीय बेटे रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी दक्षिणी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस (Gorakhpur) मौके पर पहुंच गई। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
छोटे भाई पर हत्या का आरोप
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को मृतक अमित गुप्ता के नाबालिग छोटे भाई ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को घर की छत से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मृतक के पिता हरिलाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Gorakhpur: उपेक्षा की भावना बनी हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद को परिवार में उपेक्षित महसूस करता था। पहले परिवार (Gorakhpur) की दुकान वही संभालता था, लेकिन बड़े भाई अमित गुप्ता के आने के बाद दुकान की जिम्मेदारी उन्हें दे दी गई। इसी बात को लेकर उसके मन में नाराजगी और आक्रोश बढ़ता गया, जिसने आखिरकार खूनी रूप ले लिया।
बंद कमरे में मिले तीनों के शव
एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस (Gorakhpur) मौके पर पहुंची तो एक बंद कमरे में तीनों के शव पड़े मिले। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद हत्या की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
बांसगांव थाना प्रभारी (Gorakhpur) पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे के सभी कारणों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

