केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर Varanasi में स्वच्छता अभियान, पंकज चौधरी ने किया श्रमदान

Varanasi: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मंडुआडीह स्थित मांडवी तालाब पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान पंकज चौधरी ने अन्य मंत्रियों, विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई कार्य किया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ और विकसित समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

Varanasi:स्वच्छ भारत और हरित भारत पर दिया जोर

पंकज चौधरी ने कहा कि स्वच्छ भारत ही समृद्ध भारत की पहचान है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 5 जून से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम (Varanasi) से पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता और हरियाली विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य (Varanasi) किए हैं। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों की राय जानने के उद्देश्य से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में प्रधानमंत्री मोदी ने एक लंबे और प्रभावी कार्यकाल के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है, जो देशवासियों के लिए गौरव का विषय है।

भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का किया उल्लेख

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रम्प के बीच हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के अधिकांश देशों के साथ संबंध मजबूत हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के कई देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया है, जो भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

मांडवी तालाब (Varanasi) पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles