Varanasi में 13-14 जून को होगा उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा का 30वां प्रांतीय महाधिवेशन

Varanasi: उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा का 30वां प्रांतीय महाधिवेशन 13 एवं 14 जून 2026 को सलारपुर स्थित उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा के तत्वावधान में विद्या बिहार इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय महाधिवेशन में प्रदेश भर से विद्यालय प्रबंधक भाग लेंगे तथा शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। महाधिवेशन में कुल चार सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल होकर प्रबंधकों से संवाद करेंगे।

पहले दिन 13 जून को प्रातः 10 बजे प्रथम सत्र का शुभारंभ होगा। उद्घाटन सत्र (Varanasi) में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक द्वितीय सत्र के रूप में खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए विद्यालय प्रबंधक अपने विचार, सुझाव और समस्याएं रखेंगे।

Varanasi: विभिन्न मुद्दों और सुझावों पर विचार-विमर्श

महाधिवेशन के दूसरे दिन 14 जून को तृतीय सत्र सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान प्रबंधकों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों और सुझावों पर विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। समापन सत्र (Varanasi) में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महासभा द्वारा पारित प्रस्तावों को उनके माध्यम से प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि विद्यालय प्रबंधन से संबंधित समस्याओं और मांगों पर आवश्यक कार्रवाई हो सके।

महाधिवेशन के दौरान महासभा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा, जो आगामी कार्यकाल के लिए संगठन की गतिविधियों का संचालन करेगी। महाधिवेशन की तैयारियों और कार्यक्रम (Varanasi) की जानकारी प्रेस प्रतिनिधियों को संगठन मंत्री प्रकाश रंजन तथा उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने संयुक्त रूप से दी। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, कुलदीप मिश्र, अमरनाथ मौर्य, राकेश नारायण दूबे, रत्न शंकर पाठक, धर्मेंद्र सिंह ‘पप्पू’, एस.एन. पांडेय, शोभेंद्र अविनाश सिंह ‘आसू’ एवं अमरनाथ चौबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महासभा (Varanasi) के पदाधिकारियों ने बताया कि यह महाधिवेशन विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रबंधकों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles