Varanasi: मामूली विवाद में चली गोली, वृद्ध गंभीर रूप से घायल, गर्भवती महिला समेत कई लोगों से मारपीट

Varanasi: चौबेपुर थाना क्षेत्र के लूठा खुर्द गांव में गुरुवार सुबह मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मिट्टी ढोने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में एक वृद्ध को गोली लगने से गंभीर चोट आई, जबकि गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से दो खोखा कारतूस बरामद कर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिट्टी ढोने के दौरान शुरू हुआ विवाद

परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह रितेश गुप्ता अपने छोटे भाई के साथ मिट्टी ढोने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट (Varanasi) में रितेश के छोटे भाई के हाथ में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव के दौरान एक गर्भवती युवती भी घायल हो गई, जिसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Varanasi: बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध को लगी गोली

घायल पक्ष की बहू संजू गुप्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट की सूचना मिलने पर उनके पति दिलीप गुप्ता और ससुर लल्लू गुप्ता मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी अरुण पांडे कथित रूप से पिस्टल लेकर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी।

आरोप है कि फायरिंग के दौरान चली एक गोली लल्लू गुप्ता को जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी (Varanasi) वहां से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन घायल लल्लू गुप्ता को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मौके से बरामद हुए दो खोखा कारतूस

घटना (Varanasi) की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से दो खोखा कारतूस बरामद किए। बरामद कारतूसों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार दिलीप गुप्ता की तहरीर पर गांव निवासी अनिरुद्ध पांडे, अरुण पांडे और आयुष पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने पहले मारपीट की और विरोध करने पर अरुण पांडे ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार और एडिशनल सीपी लिपि नाग्याच भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों (Varanasi) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटना के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

पीड़िता संजू गुप्ता ने बताया कि उनके दोनों बेटे मिट्टी ढोने का काम कर रहे थे, तभी विपक्षी पक्ष के लोगों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनके पति और ससुर बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों (Varanasi) ने फायरिंग कर दी, जिसमें उनके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कर रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles