Varanasi: व्यवसायी के घर से तीन गैस सिलेंडर चोरी करने वाली दाई गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

Varanasi: कैंट थाना क्षेत्र की विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में एक व्यवसायी के घर से तीन घरेलू गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी घरेलू सहायिका (दाई) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी सिलेंडर बरामद कर महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी निवासी व्यवसायी अभिषेक सिंह ने कैंट थाने (Varanasi) में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने हुकूलगंज-पांडेयपुर निवासी ममता गुप्ता को मई माह से अपने घर में झाड़ू-पोछा के कार्य के लिए रखा था। 26 मई को ममता रोज की तरह काम करने घर पहुंची थी।

घर के सदस्य सोए, दाई ने किया हाथ साफ

शिकायत में बताया गया कि दोपहर बाद घर के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में आराम करने चले गए। इसी दौरान आरोपी महिला ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में रखे तीन घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर लिए।

घटना के बाद जब सिलेंडरों की तलाश की गई तो वे घर से गायब मिले। संदेह होने पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों (Varanasi) की फुटेज खंगाली गई, जिसमें महिला की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं।

Varanasi: दूसरे घर से भी सिलेंडर चोरी का आरोप

अभिषेक सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला उनके परिचित संतोष कुमार मौर्य के घर भी काम करती थी। आरोप है कि वहां से भी उसने दो घरेलू गैस सिलेंडर चोरी किए थे। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस (Varanasi) से की गई।

शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी ममता गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए तीनों घरेलू गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिए। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पांडे (Varanasi) ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी (Varanasi) की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पांडे के नेतृत्व में गठित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक सत्यम यादव, कांस्टेबल अतुल कुमार पांडे, महिला कांस्टेबल श्वेता पांडे और साक्षी शामिल रहीं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह अन्य किसी चोरी की घटनाओं में शामिल रही है या नहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles