PM सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश का दबदबा, वाराणसी को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी

प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के बल पर उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डॉ. ए.के. शर्मा ने शनिवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और प्रोत्साहन से देश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा घोषित राष्ट्रीय पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश ने चार में से तीन श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पीएम सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन और प्रदेश सरकार की सक्रिय पहल का परिणाम है।

वाराणसी को शीर्ष स्थान दिलाने की रणनीति

पत्रकार वार्ता के दौरान PM के इस योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. शर्मा ने बताया कि वर्तमान में वाराणसी इस योजना के क्रियान्वयन में देशभर में 11वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वाराणसी को देश में प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

PM सौर ऊर्जा से महिलाओं को मिल रहा रोजगार

बैठक में PM सौर ऊर्जा क्षेत्र में रोजगार सृजन के प्रयासों पर भी विशेष चर्चा हुई। मंत्री ने हनुमंत रिन्यूएबल्स द्वारा संचालित “सोलर दीदी” और “सोलर सखी” पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। कंपनी महिलाओं को 14 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन पर नियुक्त कर रही है।

इसके अलावा यूपी नेडा और डूडा ने प्रत्येक सोलर इंस्टॉलेशन पर कार्य करने वाली सोलर दीदियों को अतिरिक्त एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है, जिससे महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी।

बिजली बिल में राहत, अतिरिक्त आय का भी अवसर

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि PM सूर्य घर योजना केवल बिजली बिल कम करने की योजना नहीं है, बल्कि यह लोगों के लिए अतिरिक्त आय का भी माध्यम बन रही है। सौर ऊर्जा उत्पादन के जरिए उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लाखों परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं और उनके बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर बिजली आपूर्ति

बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर जानकारी देते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 20 से 21 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आंधी और तूफान जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण कभी-कभी बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचता है, लेकिन विभाग की टीमें त्वरित कार्रवाई कर आपूर्ति बहाल करने का कार्य करती हैं।

वाराणसी सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान PM सौर ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, एजेंसियों और अन्य हितधारकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ऊर्जा मंत्री ने योजना की सफलता में योगदान देने वाले अधिकारियों, बैंकरों, वेंडर्स और अन्य सहयोगियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles