Varanasi: शीतला घाट पर गंगा में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, साथी की हालत गंभीर

Varanasi: लंका थाना क्षेत्र के मदरवा स्थित शीतला घाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर कॉलोनी निवासी विवेक कुमार (10) और मुरारी चौक निवासी सिराज (12) आपस में मित्र थे। मंगलवार सुबह दोनों शीतला घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। स्नान करते समय दोनों अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे।

घाट पर मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबता देख शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद (Varanasi) मल्लाह तत्काल गंगा में कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद सिराज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन विवेक तेज धारा में लापता हो गया।

सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिराज को तत्काल उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर (Varanasi) भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Varanasi: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं पुलिस, स्थानीय लोगों और मल्लाहों की मदद से शुरू किए गए खोज अभियान के दौरान कुछ समय बाद विवेक का शव बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक विवेक के पिता विनोद राजगीर मिस्त्री का कार्य करते हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना (Varanasi) के बाद स्थानीय नागरिकों ने घाटों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, गहरे पानी वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles