Varanasi के चोलापुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में 17 वर्षीय किशोर के गंभीर रूप से झुलसने की घटना सामने आई है। आरोप है कि प्रेमिका से विवाद के बाद किशोर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी अमन राजभर (17), पुत्र रामनिवास राजभर, का जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव की एक युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। शुक्रवार को अमन हरसोस गांव (Varanasi) में अपने रिश्तेदारी के एक घर पहुंचा था, जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई।
Varanasi: पुलिस कर रही मामले की जांच
बताया जाता है कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों (Varanasi) के अनुसार कहासुनी के बाद अमन ने कथित रूप से आवेश में आकर अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे किशोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि अमन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस (Varanasi) भी सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

