Varanasi में सारनाथ स्थित आशापुर फ्लाईओवर के दाहिने तरफ बने रैंप पर लीकेज की मरम्मत के लिए यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। मरम्मत कार्य के चलते 30 मई की रात 11 बजे से 1 जून की सुबह 5 बजे तक आशापुर से पहड़िया की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
Varanasi: जानिए क्या है प्लान
एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्र ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात (Varanasi) को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
गाजीपुर और संदहा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग
गाजीपुर और संदहा की तरफ से आने वाले वे सभी वाहन, जिन्हें पहड़िया मंडी अथवा शहर की ओर जाना है, उन्हें संदहा से सेंट जॉन्स तिराहे के रास्ते तिलमापुर, चंद्रा चौराहा और अशोका तिराहा होकर भेजा जाएगा। इसके बाद वाहन चालक पहड़िया मंडी और शहर के अन्य क्षेत्रों में पहुंच सकेंगे।
आजमगढ़ और हरहुआ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था
आजमगढ़ और हरहुआ की तरफ से आने वाले वे वाहन, जिन्हें पहड़िया मंडी, सारनाथ या आशापुर क्षेत्र में जाना है, उन्हें आजमगढ़ अंडरपास से बावनबीघा, पुरानी पुलिस चौकी लालपुर, भक्ति नगर कॉलोनी और काली माता मंदिर तिराहे के रास्ते पहड़िया मंडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
शहर से बाहर जाने वाले वाहन पहड़िया मंडी से अशोका तिराहा, आरटीओ कट तिराहा, हवेलिया चौराहा और रिंग रोड (Varanasi) के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

