Varanasi: चितईपुर थाना क्षेत्र के महामनापुरी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Varanasi: जानिए पूरा मामला
पीड़ित सोमनाथ पांडेय ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर थाना क्षेत्र स्थित उधरनपुर निवासी सुभाष राय उर्फ चिंटू, विजय सिंह तथा उनके अन्य सहयोगियों (Varanasi) ने घर पहुंचकर धमकी दी। आरोपियों ने पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की।
सोमनाथ पांडेय के अनुसार, सुभाष राय के खिलाफ करीब दो वर्ष पूर्व 17 लाख 50 हजार रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल कर चुकी है। आरोप है कि इसी प्रकरण (Varanasi) को लेकर अब आरोपित लगातार दबाव बना रहे हैं और मुकदमा वापस लेने अथवा समझौता करने के लिए धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर पर पहुंचकर अभद्र व्यवहार किया तथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।मामले को गंभीरता से लेते हुए चितईपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुभाष राय उर्फ चिंटू, विजय सिंह समेत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रंगदारी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इस संबंध में चितईपुर थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत (Varanasi) कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

