Varanasi: गंगा में स्नान के दौरान युवक के बीयर पीने का वीडियो वायरल, गंगा की पवित्रता पर फिर से चोट, जांच में जुटी पुलिस

Varanasi: गंगा घाट एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला कुछ युवकों द्वारा गंगा स्नान के दौरान खुलेआम बीयर पीने और उसका प्रदर्शन करने से जुड़ा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक गंगा नदी में स्नान करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उनमें से एक युवक हाथ में बीयर लेकर कैमरे के सामने प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। वीडियो बना रहे लोगों द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम संतोष कुमार और खुद को लोहता क्षेत्र (Varanasi) का निवासी बताया।

Varanasi: करोड़ों लोगों की आस्था का है केंद्र

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे धार्मिक आस्था और घाटों की मर्यादा के खिलाफ बताया। कई लोगों का कहना है कि काशी के घाट (Varanasi) केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के केंद्र हैं। मामले को लेकर अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपकर संबंधित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि मां गंगा हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक हैं और इस तरह की हरकतें धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऐसे वीडियो समाज में गलत संदेश देते हैं और धार्मिक माहौल को प्रभावित कर सकते हैं। शिकायतकर्ता ने घाटों पर निगरानी बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की भी मांग की है। इस मामले में एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। पुलिस वीडियो (Varanasi) की सत्यता की जांच कर रही है और उसमें दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी उठ चुके हैं विवाद

यह पहला मौका नहीं है जब गंगा घाटों को लेकर विवाद सामने आया हो। इससे पहले रमजान के दौरान गंगा में नाव (Varanasi) पर आयोजित इफ्तार पार्टी भी चर्चा और विवाद का कारण बनी थी। उस दौरान नदी में कचरा फेंकने, नियमों की अनदेखी करने और धार्मिक स्थल की गरिमा प्रभावित करने जैसे आरोप लगे थे। तब भी प्रशासन की भूमिका और घाटों पर निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles