Varanasi: शिवाला में 10 दिनों से सीवर का संकट, गंदे पानी से जूझ रहे लोग; संक्रमण का खतरा बढ़ा

Varanasi के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित शिवाला इलाके में पिछले करीब दस दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भरा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मुख्य मार्गों से लेकर संकरी गलियों तक जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बनी इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में नगर निगम और संबंधित विभागों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बड़ी संख्या में पहुँचते हैं पर्यटक

शिवाला शहर (Varanasi) का घनी आबादी वाला और प्रमुख क्षेत्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ श्रद्धालु और पर्यटक भी पहुंचते हैं। लेकिन कई गलियों में सीवर का पानी भर जाने से लोगों को उसी गंदे पानी के बीच होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सीवर का पानी लगातार बह रहा है और कई जगहों पर जमा होकर तालाब जैसी स्थिति बन गई है। भीषण गर्मी के बीच उठ रही बदबू ने हालात को और गंभीर बना दिया है। लोगों को संक्रमण और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है।

Varanasi: लोगों को हो रही भारी परेशानी

जिस इलाके में यह समस्या बनी हुई है, वहीं आसपास कई महत्वपूर्ण स्थान भी स्थित हैं। इसी मार्ग पर स्थित रत्नाकर पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और व्यायाम (Varanasi) के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें भी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा नगर निगम का जलकल विभाग, श्री संत दास काठिया बाबा आश्रम और आसपास की कई दुकानें भी इसी क्षेत्र में मौजूद हैं, जहां आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सीवर के पानी और दुर्गंध की वजह से ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है। वहीं क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि मंत्री, विधायक, महापौर, जलकल विभाग, नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों (Varanasi) तक शिकायत पहुंचने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles