UP में पहली डिजिटल जनगणना की शुरुआत, अब घर बैठे खुद भर सकेंगे फॉर्म, जानिए पूरी प्रक्रिया

UP में देश की पहली डिजिटल जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सात मई से जनगणना के पहले चरण के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 21 मई तक चलेगी। इस बार नागरिकों को पहली बार घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से खुद अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा दी गई है।

वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने लोगों से इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई यह व्यवस्था जनगणना को पूरी तरह डिजिटल और अधिक पारदर्शी बनाएगी।

ऑनलाइन पोर्टल पर खुद भर सकेंगे जानकारी

नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। मोबाइल नंबर और नाम दर्ज करने के बाद ओटीपी सत्यापन होगा, जिसके बाद 33 सवालों वाली प्रश्नावली भरनी होगी। इस फॉर्म में परिवार (UP) के सदस्यों की संख्या, मकान की स्थिति, सुविधाएं, शिक्षा और अन्य सामाजिक जानकारियां मांगी जाएंगी। फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद नागरिकों को 11 अंकों की “SE ID” (स्व-गणना आईडी) मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

UP: 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

नगर आयुक्त ने बताया कि 22 मई से सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। जिन्होंने पहले से ऑनलाइन स्व-गणना (UP) कर ली होगी, उन्हें केवल अपनी SE ID दिखानी होगी। रिकॉर्ड मेल खाने पर डेटा तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और डेटा एन्क्रिप्शन तकनीक से संरक्षित रहेगा। जनगणना के दौरान किसी भी नागरिक से बैंक खाते, ओटीपी या आधार नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जाएगी।

दो चरणों में पूरी होगी जनगणना

UP डिजिटल जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी—

  • पहला चरण: मई-जून 2026
    (हाउसलिस्टिंग और मकान संबंधी जानकारी)
  • दूसरा चरण: फरवरी 2027
    (जनसंख्या, साक्षरता, रोजगार, जातिगत और सामाजिक आंकड़ों का संग्रह)

प्रशासन (UP) के अनुसार जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है और आम जनता से इस अभियान में सहयोग की अपील की गई है।

ऐसे करें स्व-गणना

  1. आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in वेबसाइट खोलें।
  2. मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी वेरिफिकेशन करें।
  3. राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चुनकर लॉगिन करें।
  4. मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें।
  5. परिवार और मकान से जुड़ी 33 सवालों की जानकारी भरें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद मिली 11 अंकों की SE ID सुरक्षित रखें।
  7. प्रगणक के घर आने पर यही SE ID दिखाएं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल (UP) का ही उपयोग करें और किसी भी फर्जी वेबसाइट या लिंक से सावधान रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles