Varanasi: लगातार गिरता भूजल स्तर अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। यदि समय रहते इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में देश को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में जल संरक्षण जागरूकता एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार राय तथा कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ने किया। इस दौरान छात्राओं (Varanasi) ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जल संरक्षण एवं पानी की बर्बादी रोकने का संदेश दिया।
Varanasi: जल संकट दिख रहा असर
वक्ताओं ने कहा कि देश के कई प्रदेश भूमिगत जल संकट से जूझ रहे हैं और इसका असर अब वाराणसी में भी दिखाई देने लगा है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में वर्षा जल संरक्षण और पानी के सदुपयोग को जनआंदोलन बनाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पानी जीवन का आधार है, लेकिन आज भी लोग अनावश्यक रूप से इसकी बर्बादी कर रहे हैं। यदि अभी से जल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो भावी पीढ़ी को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है। सभी नागरिकों (Varanasi) से अपील की गई कि वे जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और शुद्ध पेयजल को व्यर्थ न बहने दें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश सिंह, श्याम दास गुजराती, कंचन बाला, शशि श्रीवास्तव, रंजना गिरि, सुनीता सिंह, गीता वर्मा, रीता प्रजापति सहित कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।

