स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़का महिलाओं का आक्रोश: Varanasi में जोरदार प्रदर्शन, जबरन मीटर लगाने का लगाया आरोप

Varanasi: भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय पर सोमवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। समाजवादी महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुटी महिलाओं ने बिजली विभाग की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि विभाग द्वारा घर-घर स्मार्ट मीटर जबरन लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इन मीटरों के बाद बिजली बिल में अचानक भारी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं।

Varanasi: “दोगुना-तीन गुना बढ़ा बिल”

कई महिलाओं (Varanasi) ने दावा किया कि पहले की तुलना में अब उनके बिजली बिल दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर योजना आम जनता के हित में नहीं है और इससे लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं बनाई जाती और उपभोक्ताओं की शिकायतों (Varanasi) का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर विरोध को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं (Varanasi) ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। इनमें जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, पुराने मीटर बहाल करने का विकल्प और बढ़े हुए बिलों की जांच शामिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles