Kashi के गंगा घाटों पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर खास धार्मिक आयोजन देखने को मिला। बंगाली समाज से जुड़ी महिलाओं और भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर मां गंगा की विशेष आरती उतारकर पार्टी की जीत की कामना की।
महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में घाट पर पहुंचीं और पूरे श्रद्धा भाव से मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान शंखनाद और जयकारों से घाट का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
Kashi में जीत का जताया विश्वास
महिलाओं ने कहा कि वे मां गंगा से प्रार्थना करने आई हैं कि इस बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिले और मजबूत सरकार का गठन हो। बीजेपी कार्यकर्ता रीना (Kashi) ने कहा कि सभी महिलाएं एकजुट होकर शंखनाद कर रही हैं और जीत का उत्सव अभी से मना रही हैं। उनका कहना था कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार विकास के नाम पर परिवर्तन निश्चित है।
महिलाओं ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से सत्ता में रहने के कारण जनता अब बदलाव के मूड में है। इस धार्मिक आयोजन के जरिए काशी (Kashi) से उठी आस्था और राजनीति की यह ध्वनि अब बंगाल के चुनावी माहौल में भी अपनी गूंज दर्ज करा रही है।

