Varanasi: निर्माणाधीन होटल की ढही दीवार, मलबे में दबकर मजदूर गंभीर, हालत नाजुक

Varanasi: शहर के लंका थाना क्षेत्र स्थित नरिया इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन होटल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस दुर्घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरिया स्थित एक प्राइमरी स्कूल के पास होटल निर्माण (Varanasi) का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार गिरने से 40 वर्षीय मजदूर राजेश बिन्द मलबे के नीचे दब गए। राजेश मिर्जापुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो रोज़गार के लिए वाराणसी में मजदूरी कर रहे थे।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि तब तक वे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।

Varanasi: ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी ट्रामा सेंटर (Varanasi) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस निर्माण स्थल पर मिर्जापुर से कुल 14 मजदूर काम करने आए थे। घटना के बाद एहतियातन निर्माण कार्य को तुरंत रोक दिया गया है।

ठेकेदार और जमीन मालिक फरार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस जमीन पर निर्माण कार्य हो रहा था, उसके मालिक का नाम अविनाश सिंह और ठेकेदार (Varanasi) का नाम अमित सिंह बताया जा रहा है। हादसे के बाद दोनों ही मौके से फरार हो गए, जिससे उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और मजदूरों से पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या लापरवाही पाई गई, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles