Jaunpur में सनसनीखेज वारदात: बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Jaunpur: जिले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बारात लेकर जा रहे दूल्हे की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा के पास फिल्मी अंदाज में इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र (Jaunpur) के बड़ऊर गांव निवासी 21 वर्षीय आजाद बिंद की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा बीबीपुर गांव में तय थी। शुक्रवार को वह दूल्हा बनकर गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर निकला था।

जैसे ही बारात मनेछा (Jaunpur) के पास पहुंची, एक बाइक दूल्हे की कार के बराबर आकर चलने लगी। बाइक की नंबर प्लेट ढकी हुई थी और सवारों ने अपने चेहरे भी छिपा रखे थे। इसी दौरान बदमाशों ने अचानक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां सीधे दूल्हे को जा लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सीट पर ही गिर पड़ा।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

कार में दूल्हे के साथ उसका छोटा भाई हिमांशु और अन्य बच्चे भी मौजूद थे। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। चालक तुरंत घायल दूल्हे को नजदीकी अस्पताल (Jaunpur) लेकर पहुंचा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Jaunpur: हमलावरों की तलाश में कई टीमें गठित

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग (आशनाई) या पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों (Jaunpur) का मानना है कि व्यक्तिगत विवाद इस घटना की मुख्य वजह हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles