Varanasi: धर्म और अध्यात्म की नगरी से खेल जगत के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। शहर के होनहार खिलाड़ी अभिषेक राय का चयन भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए हुआ है, जिससे पूरे काशी में खुशी की लहर है।
BFI द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह प्रशिक्षण शिविर 1 मई से 31 मई 2026 तक बेंगलुरु के सर्जापुर स्थित लक्ष्यन एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स में (Varanasi) आयोजित किया जाएगा। यह कैंप आगामी FIBA वर्ल्ड कप 2027 क्वालीफायर (विंडो-3) की तैयारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अभिषेक राय की इस उपलब्धि ने उनके परिवार और स्थानीय खेल प्रेमियों को गौरवान्वित कर दिया है। उनका परिवार भी समाज में प्रतिष्ठित रहा है—दादाजी कमल प्रकाश राय पुलिस विभाग में सीओ पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनके पिता शशिकांत राय चुन्ना वाराणसी न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।
Varanasi: ONGC से जुड़कर बढ़ाया मान
अभिषेक राय वर्तमान में तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) से जुड़े हैं और अपने खेल प्रदर्शन के जरिए संस्था का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। BFI के सचिव जनरल कुलविंदर सिंह गिल ने ONGC के खेल विभाग को पत्र लिखकर अभिषेक के चयन की जानकारी दी है और उन्हें कैंप में भाग लेने के लिए आवश्यक सहयोग देने का अनुरोध किया है।
यह चयन अभिषेक के करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। साथ ही, यह वाराणसी (Varanasi) के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है, जो खेल के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देखते हैं।

