Varanasi में पीएम के आगमन पर दिखा नारी शक्ति का प्रदर्शन: 1000 से अधिक छात्राओं और खिलाड़ियों ने बनाई मानव श्रृंखला

Varanasi में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले सोमवार को नारी शक्ति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। 1000 से अधिक छात्राओं और महिला खिलाड़ियों ने एकजुट होकर नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में विशाल मानव श्रृंखला बनाई और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

तिरंगा और तख्तियों के साथ जागरूकता मार्च

हाथों में तिरंगा और संदेश लिखी तख्तियां लिए छात्राओं और खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मानव श्रृंखला के बाद सभी प्रतिभागियों ने विकास इंटर कॉलेज से नातिनिया दाई मंदिर (Varanasi) तक जागरूकता मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को नारी वंदन अधिनियम के महत्व और लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम (Varanasi) में हैंडबॉल, रग्बी, टेबल टेनिस, जूडो और हॉकी की महिला खिलाड़ियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने कहा कि महिलाओं के लिए उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं और इससे समाज में उनकी भागीदारी और सशक्त होगी।

Varanasi: 33% आरक्षण से बढ़ेगी भागीदारी

प्रतिभागियों का मानना है कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से उनकी स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा। इससे महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक मजबूती से अपनी भूमिका निभा सकेंगी।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि उनका संस्थान हमेशा से महिलाओं (Varanasi) को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की कई छात्राएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles