Varanasi: ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण का मुद्दा केंद्र में रहा, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। सांस्कृतिक संकुल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हुईं।
कार्यक्रम (Varanasi) की शुरुआत “नमो पार्वती पतये हर-हर महादेव” के जयघोष और वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई। इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें राजनीति, शिक्षा और रोजगार में महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी ने सपा सांसद अखिलेश यादव के ‘सास-बहू’ वाले बयान पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विरासत की राजनीति करने वाले लोग कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी कर रहे हैं।
स्मृति ईरानी ने चुनौती देते हुए कहा— “अगर दम है तो अपने पैतृक क्षेत्र कन्नौज को छोड़कर गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं। लेकिन उनमें इतना साहस नहीं है। हमने तो कांग्रेस अध्यक्ष को उनके गढ़ अमेठी में हराया है।”
Varanasi: महिला आरक्षण पर अखिलेश को घेरा
स्मृति ईरानी (Varanasi) ने संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव के रुख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें संसद में गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि “सास-बहू” जैसे विषयों पर।
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा—“हम टैक्स इसलिए नहीं देते कि संसद में सास-बहू की बातें हों, बल्कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो।”
अखिलेश यादव का क्या था बयान
इससे पहले अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए कहा था कि यदि सीटें आरक्षित कर दी जाएंगी तो महिलाओं के बीच ही प्रतिस्पर्धा होगी। उन्होंने पार्टी आधारित आरक्षण की मांग भी उठाई थी। साथ ही स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए ‘सास-बहू’ वाली टिप्पणी की थी।
महिला सशक्तिकरण पर जोर
कार्यक्रम (Varanasi) में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। स्मृति ईरानी ने कहा कि इस कानून के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा, जिससे उनके नेतृत्व और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे—बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और उज्ज्वला योजना (Varanasi) का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी योजनाएं ‘नारी शक्ति’ को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम (Varanasi) में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक तिवारी, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

