UP: बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में जमीन कब्जाने और रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि फर्जी वसीयत के जरिए उसकी पैतृक जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है और विरोध करने पर उसे माफिया का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
बुखारपुरा निवासी बच्चू ने पुलिस को दी तहरीर (UP) में बताया कि उनके ताऊ के नाम करीब 1100 वर्गगज जमीन थी, जिनका निधन वर्ष 1995 में हो गया था। आरोप है कि चक महमूद निवासी हनीफ ने फर्जी वसीयत तैयार कर दस्तावेजों में हेरफेर करते हुए जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची।
तीसरे व्यक्ति के नाम कर दी रजिस्ट्री
पीड़ित (UP) के अनुसार, हनीफ ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री आसिफ नाम के व्यक्ति के नाम करा दी। जब भी वह अपनी जमीन पर जाते हैं, तो आरोपी पक्ष उन्हें रोककर धमकाते हैं।
पीड़ित का आरोप है कि इस्माइल गद्दी, आसिफ गद्दी, इजरायल और हनीफ मिलकर उन्हें “जमीन (UP) में जिंदा दफन” करने की धमकी देते हैं। 26 जनवरी को जब वह अपनी पत्नी के साथ जमीन देखने पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई।
UP: माफिया का नाम लेकर मांगी 20 लाख की रंगदारी
मामले ने तब और तूल पकड़ा जब आरोपियों ने खुद को माफिया अतीक अहमद और अशरफ से जुड़ा बताते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित (UP) का कहना है कि इस तरह की धमकियों से उसका परिवार दहशत में है।
पीड़ित की शिकायत पर बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

