Mau: बेटे ने सोते पिता की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, इलाके सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

Mau: मऊ: जिले के घोसी के कोतवाली क्षेत्र के इंदरपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार इंदरपुर गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय बसाऊ की उनके बेटे हरिकेश ने भोर करीब 4 बजे उस समय लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी जब वह सो रहे थे। परिजनों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह लंबे समय से असामान्य व्यवहार कर रहा था।

Mau: पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Mau) के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी हरिकेश को हिरासत में ले लिया है।

मामले (Mau) की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। घोसी सर्किल के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना नदवासरा पुलिस चौकी क्षेत्र के इंदरपुर गांव की है जहां एक युवक द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles