Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में ‘सुगम दर्शन’ के नाम पर ठगी, 9 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मंदिर के गेट नंबर-2 स्थित सरस्वती फाटक (Varanasi) के पास सक्रिय थे और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को “सुगम दर्शन” कराने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलते थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी की और सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

varanasi: श्रद्धालुओं को बहलाकर करते थे वसूली

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। आरोपी मंदिर आने वाले लोगों को जल्दी दर्शन (Varanasi) कराने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे और फिर उनसे मनमाने पैसे वसूलते थे। पुलिस ने उनके पास से नकदी भी बरामद की है, जो कथित तौर पर श्रद्धालुओं से वसूली गई थी।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आई हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं (Varanasi) से अपील की गई है कि यदि कोई भी व्यक्ति दर्शन के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles