UP: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पर उमड़ी भीड़, पुलिस के छुटे पसीने, चरमराई व्यवस्था

UP: वृंदावन केश्री बांके बिहारी मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था की स्थिति बन गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे और देखते ही देखते दोपहर तक हालात काबू से बाहर हो गए।

मंदिर के आसपास की गलियां और बाजार पूरी तरह भर गए। हालात ऐसे हो गए कि चलना भी मुश्किल हो गया। हर तरफ लंबी कतारें और भीड़ का दबाव साफ नजर आ रहा था, जिससे पूरे इलाके में जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई।

भीड़ के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं को हुई। कई स्थानों पर धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ (UP) के कारण कई लोग अपने परिजनों से अलग हो गए, जिससे कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए।

UP: पुलिस की व्यवस्था पड़ी नाकाफी

मौके पर मौजूद पुलिस बल (UP) भी भीड़ को नियंत्रित करने में जूझता नजर आया। बैरिकेडिंग और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्थाएं भीड़ के आगे कमजोर साबित हुईं। हालात संभालने के लिए पुलिस ने श्रद्धालुओं की एंट्री को रोक-रोककर नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन लगातार बढ़ती भीड़ के कारण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी नहीं हो सकी।

निर्धारित योजना के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि नियंत्रण व्यवस्था (UP) बार-बार टूटती रही और लोग लगातार मंदिर की ओर बढ़ते रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles