Kashi: विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर रविवार शाम आयोजित मां गंगा की दिव्य आरती में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटियां टीना यादव और अदिति यादव शामिल हुईं। उनके साथ मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज भी मौजूद रहीं। तीनों ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन किया और श्रद्धापूर्वक विश्वविख्यात गंगा आरती का दर्शन किया।
Kashi: मां गंगा की आरती अलौकिक और मन को करती है मंत्रमुग्ध
गंगा आरती की भव्यता, वैदिक मंत्रों की गूंज और आध्यात्मिक माहौल ने अतिथियों को भावविभोर कर दिया। आरती के समापन के बाद टीना यादव ने गंगा सेवा निधि (Kashi) की विजिटर बुक में अपने अनुभव दर्ज करते हुए लिखा कि मां गंगा (Kashi) की आरती अत्यंत अलौकिक और मन को मंत्रमुग्ध करने वाली है। उन्होंने सभी लोगों से मां गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने की अपील करते हुए लिखा कि मां गंगा हम सभी के लिए मातृस्वरूप हैं।
टीना यादव, अदिति यादव और सांसद प्रिया सरोज ने लगभग एक घंटे तक दशाश्वमेध घाट पर प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने गंगा आरती की परंपरा, उसके धार्मिक महत्व और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनके आगमन का स्वागत किया।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने अतिथियों का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर मां गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने का संदेश (Kashi) भी दिया गया तथा सभी ने गंगा संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

