Varanasi: रोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी 8 जून को अवलेशपुर में किराना कारोबारी जितेंद्र कुमार की हत्या के मामले में वांछित थे। पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।
एडीसीपी वरुणा लिपि नागायत ने बताया कि रोहनिया पुलिस और एसओजी की टीम रविवार देर रात अवलेशपुर क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश देने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस (Varanasi) ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोलू पटेल उर्फ माफिया और ज्ञान पटेल के पैर में गोली लगी। घायल दोनों आरोपियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।
80 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर रची गई हत्या की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि किराना कारोबारी जितेंद्र कुमार ने हाल ही में एक जमीन करीब 80 लाख रुपये में बेची थी। इसी रकम के बंटवारे को लेकर उनके भाइयों और करीबी लोगों (Varanasi) के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार इसी आर्थिक विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। आरोपियों ने पैसे हासिल करने की नीयत से 8 जून की रात जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Varanasi: तीन अन्य आरोपी भी हिरासत में
पुलिस ने मुठभेड़ में घायल दो आरोपियों के अलावा तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सभी आरोपियों का संबंध मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र (Varanasi) से बताया जा रहा है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र कुमार के बैंक खाते में मौजूद रकम पर कब्जा करना चाहते थे। इसी बात को लेकर पहले भी उनके बीच विवाद और कहासुनी हुई थी, लेकिन जितेंद्र द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने हत्या की साजिश रच डाली।
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ (Varanasi) के आधार पर पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।

