Varanasi: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय (Varanasi) पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से कार्रवाई करने की बात कही।
दोषी के खिलाफ सख्त को कार्रवाई
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और उनके मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता अत्यंत गंभीर विषय है। उनका कहना था कि यदि इस प्रकार की घटना (Varanasi) हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए और दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वयं को रामभक्तों की सबसे बड़ी हितैषी बताती है, लेकिन राम मंदिर के चढ़ावे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे जनता का विश्वास कमजोर हो रहा है।
Varanasi: जांच की रिपोर्ट सार्वजानिक करने की उठी मांग
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम सत्य, न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं। यदि मंदिर के चढ़ावे से संबंधित किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो सरकार को पारदर्शिता दिखाते हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच करानी चाहिए, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता (Varanasi) के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि धार्मिक स्थलों की व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी।
प्रदर्शन (Varanasi) में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सजीव सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, गिरीश पांडेय, अशोक सिंह, वकील अंसारी, ओमप्रकाश ओझा, विनोद सिंह कल्लू, राजीव राम, रमजान अली, संतोष चौरसिया, अखिलेश पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, प्रमोद वर्मा, नरसिंह दास, खालिद सिद्दीकी, संतोष मौर्य, विजय देवल, आशीष पटेल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, आकाश त्रिपाठी, मो. उज्जैर, मनीष सिंह, राकेश सिंह, राजेश प्रजापति, आशुतोष पांडेय, योगेंद्र सिंह, पुलक त्रिपाठी, रमेश शर्मा, घनश्याम यादव, कृष्णा गौड़, सुभाष चंद्र वर्मा, रोहित मौर्य, रामलखन साहनी, रामजी गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

