Varanasi: 50 साल पुराने दुर्गा मंदिर में घुसकर युवक ने की तोड़फोड़, मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित, गांव में आक्रोश

Varanasi: राजातालाब थाना क्षेत्र के कृष्णदत्तपुर गांव में शनिवार सुबह एक धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ की घटना से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। करीब 50 वर्ष पुराने मां दुर्गा मंदिर में एक युवक ने घुसकर पहले मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और फिर गर्भगृह में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा की गर्दन टूटने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

ग्रामीणों के अनुसार, दिनेश यादव पुत्र महेंद्र यादव, निवासी कृष्णदत्तपुर (Varanasi), शनिवार सुबह हाथ में लोहे की रॉड लेकर मंदिर पहुंचा। उसने पहले मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और फिर अंदर प्रवेश कर मां दुर्गा की प्रतिमा पर हमला कर दिया। इस दौरान प्रतिमा की गर्दन टूट गई, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

Varanasi: रोकने पहुंचे लोगों से भी किया अभद्र व्यवहार

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मंदिर पहुंचे और युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह लगातार आक्रामक व्यवहार करता रहा और गाली-गलौज करने लगा।

मंदिर में वर्षों से पूजा-पाठ करने वाले स्थानीय निवासी छोटे लाल यादव ने बताया कि यह दुर्गा मंदिर करीब 50 वर्ष पुराना है और गांव के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। प्रतिदिन यहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जब लोग मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया तो उसने हाथ में मौजूद लोहे की रॉड लहरानी शुरू कर दी।

आरोप है कि युवक ने मंदिर के पुजारी को भी लोहे की रॉड लेकर दौड़ा लिया। इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौजूद श्रद्धालु भयभीत होकर इधर-उधर हट गए। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही राजातालाब थाना पुलिस (Varanasi)मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुटी रही और लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ

घटना (Varanasi)के बाद आरोपी के बड़े भाई और अन्य परिजनों ने बताया कि दिनेश यादव की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। उनका कहना है कि करीब छह महीने पहले उसका सड़क दुर्घटना में गंभीर एक्सीडेंट हुआ था। दुर्घटना के बाद से उसके स्वभाव और व्यवहार में काफी बदलाव आ गया और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगा। परिजनों का कहना है कि उसका इलाज भी चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले (Varanasi)की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की मानसिक स्थिति, घटना के कारणों और प्रतिमा को क्षति पहुंचाने के पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों (Varanasi)ने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराने की भी मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles